Showing posts with label devi. Show all posts
Showing posts with label devi. Show all posts

Friday, February 22, 2019

लक्ष्मी जी की कथा |


एक बूढ़ा ब्राह्मण था वह रोज पीपल को जल से सींचता था. पीपल में से रोज एक लड़की निकलती और कहती पिताजी मैं आपके साथ जाऊँगी. यह सुनते-सुनते बूढ़ा दिन ब दिन कमजोर होने लगा तो बुढ़िया ने पूछा की क्या बात है? बूढ़ा बोला कि पीपल से एल लड़की निकलती है और कहती है कि वह भी मेरे साथ चलेगी. बुढ़िया बोली की कल ले आना उस लड़की को जहाँ छ: लड़कियाँ पहले से ही हमारे घर में है वहाँ सातवीं लड़की और सही.
अगले दिन बूढ़ा उस लड़की को घर ले आया. घर लाने के बाद बूढ़ा आटा माँगने गया तो उसे पहले दिनों की अपेक्षा आज ज्यादा आटा मिला था. जब बुढ़िया वह आटा छानने लगी तो लड़की ने कहा कि लाओ माँ, मैं छान देती हूँ. जब वह आटा छानने बैठी तो परात भर गई. उसके बाद माँ खाना बनाने जाने लगी तो लड़की बोली की आज रसोई में मैं जाऊँगी तो बुढ़िया बोली कि ना, तेरे हाथ जल जाएँगे लेकिन लड़की नहीं मानी और वह रसोई में खाना बनाने गई तो उसने तरह-तरह के छत्तीसों व्यंजन बना डाले और आज सभी ने भरपेट खाना खाया. इससे पहले वह आधा पेट भूखा ही रहते थे.
रात हुई तो बुढ़िया का भाई आया और कहने लगा कि दीदी मैं तो खाना खाऊँगा. बुढ़िया परेशान हो गई कि अब खाना कहाँ से लाएगी. लड़की ने पूछा की माँ क्या बात है? उसने कहा कि तेरा मामा आया है और रोटी खाएगा लेकिन रोटी तो सबने खा ली है अब उसके लिए कहाँ से लाऊँगी. लड़की बोली कि मैं बना दूँगी और वह रसोई में गई और मामा के लिए छत्तीसों व्यंजन बना दिए. मामा ने भरपेट खाया और कहा भी कि ऎसा खाना इससे पहले उसने कभी नहीं खाया है. बुढ़िया ने कहा कि भाई तेरी पावनी भाँजी है उसी ने बनाया है.
शाम हुई तो लड़की बोली कि माँ चौका लगा के चौके का दीया जला देना, कोठे में मैं सोऊँगी. बुढ़िया बोली कि ना बेटी तू डर जाएगी लेकिन वह बोली कि ना मैं ना डरुँगी, मैं अंदर कोठे में ही सोऊँगी. चह कोठे में ही जाकर सो गई. आधी रात को लड़की उठी और चारों ओर आँख मारी तो धन ही धन हो गया. वह बाहर जाने लगी तो एक बूढ़ा ब्राह्मण सो रहा था. उसने देखा तो कहा कि बेटी तू कहाँ चली? लड़की बोली कि मैं तो दरिद्रता दूर करने आई थी. अगर तुम्हें दूर करवानी है तो करवा लो. उसने बूढे के घर में भी आँख से देखा तो चारों ओर धन ही धन हो गया.
सुबह सवेरे सब उठे तो लड़की को ना पाकर उसे ढूंढने लगे कि पावनी बेटी कहां चली गई. बूढ़ा ब्राह्मण बोला कि वह तो लक्ष्मी माता थी जो तुम्हारे साथ मेरी दरिद्रता भी दूर कर गई. हे लक्ष्मी माता ! जैसे आपने उनकी दरिद्रता दूर की वैसे ही सबकी करना.
For medical and educational help, we are a helping hand. For more info, visit us at www.radhemaa.com

Thursday, July 5, 2018

देवी सरस्वती जहाँ पहली बार प्रकट हुई थी वह स्थान.

देवी सरस्वती को कौन नहीं जानता। देवी का ज़िक्र सबसे पहले ऋग्वेद में हुआ था। सरस्वती देवी को ज्ञान, संगीत, कला और बुद्धिमता का प्रतीक माना जाता है। माता के सम्मान में हर वर्ष वसंत पंचमी का त्यौहार भी मनाया जाता है, जो बसंत ऋतू के पांचवे दिन होता है। हिन्दू ही नहीं बल्कि सरस्वती देवी को जैन धर्म और बुद्ध धर्म के कुछ संप्रदाय भी मानते हैं।



जिस स्थान पर सरस्वती देवी पहली दफा प्रकट हुई थी उस स्थान की कुछ चीज़ों को आप देख कर बोल उठेंगे की देवी वहां आज भी निवास करती हैं।

उत्तराखंड में वह जगह है जहाँ देवी प्रकट हुई थी। पुराणों में इस स्थान के बारे में लिखा गया है। इसी स्थान को प्रभु श्री विष्णु का दूसरा निवास या बैकुंठ भी कहा जाता है।

यह स्थान चीन की सीमा के समीप है और खूबसूरत पहाड़ियों के बीचोबीच बसा है। सर्दी के मौसम में तो इसकी सुंदरता और ज़्यादा बढ़ जाती है। उत्तराखंड के इस दिव्य स्थान से ही पांडवों ने स्वर्ग की यात्रा की थी। यही नहीं, महर्षि वेद व्यास जी ने इसी स्थान पर महाभारत की रचना करी थी। आप इन घटनाओं की झलक आज भी यहाँ देख सकते हैं।

यह पवित्र स्थान माना गांव में है और यह करीब 3 किलोमीटर दूर है बद्रीनाथ से। इस स्थान पर देवी सरस्वती का नदी रूप में उद्गम भी है और यहाँ उनका एक सुन्दर मंदिर भी है। यह इस चीज़ को भी दर्शाता है की गंगा, यमुना और सरस्वती के बीच में हुए विवाद की वजह स्वरुप देवी सरस्वती को नदी के रूप में यहाँ प्रकट होना पड़ा था। श्रीमद्भगवद और विष्णु पुराण में भी इस कथा का ज़िक्र है।

आईये अब आपको दिखाते हैं देवी सरस्वती का वह दिव्य मंदिर जो इस बात का गवाह है|

देवी सरस्वती का मंदिर दिखने में तो छोटा सा है परंतु इसका महत्व बहुत अधिक और बहुत बड़ा है। कहा जाता है की इस मंदिर के दर्शन मात्र से ही देवी सरस्वती के दर्शन का पूण्य प्रपात हो जाता है।

सरस्वती नदी के ठीक ऊपर एक बड़ी से शिला है जिसे भीम शिला भी कहा जाता है। ऐसी मान्यता है की स्वर्ग जाते वक़्त भीम ने इस शिला को उठाकर यहाँ रखा था। आप यह शिला तस्वीर में भी देख सकते हैं।

यहां सरस्वती नदी मे आपको एक और अद्भुत दृश्य देखने को म‌िलेगा। नदी की धारा पर जब सूर्य की रोशनी पड़ती है तो सामने इंद्र धनुष के सातों रंग नजर आते हैं। कहते हैं यह सात सुर हैं जो देवी सरस्वती की वीणा के तारों में बसे हैं।

Source :- https://bit.ly/2NrbJWe

Monday, November 16, 2015

Bolo Mata Bala Tripurasundari ji ki Jai


Bala Tripurasundari, often referred to as Bala, is the nine-year-old daughter of Mata Lalita, who is worshipped as the manifestation of Para Brahman in the Lalita Sahasranama.

As the Devi faught the daitya Bhanda, her nine year old daughter insisted that she be allowed to attack Bhanda's sons who were attacking the divine army. Nine-year-old was given permission following which she killed all the sons of Bhanda. 

May Mother Bala Tripura Sundari the nourisher of all bless with her merciful glance.


Note
1.To know more about Guru Maa’s teachings you may follow her on her account on Twitter and Facebook or log on to www.radhemaa.com.

2.These social pages are handled by her devoted sevadars.

3.To experience her divine grace, Bhakti Sandhyas and Shri Radhe Guru Maa Ji’s darshans are conducted every 15 days in Mumbai.

4.The darshans are free and open to everyone.

5.One may also volunteer to Mamtamai Shri Radhe Guru Maa’s ongoing social initiatives that include book donation drives, blood donation drives, heart checkup campaigns and financial support for various surgical procedures.

6.To participate in these charitable activities contact Shri Radhe Maa’s sevadar - admin@radhemaa.com
(Photo Courtesy – google)

To get latest updates about ‘Shri Radhe Guru Maa’ visit -www.radhemaa.com

Friday, October 4, 2013

Navratri Special - Great Devi Devotees of Modern Age


 Acharya Vamadeva Shastri
the American who became Hindu


He is one of the few Westerners ever recognized in India as a "Vedacharya" or teacher of the ancient Vedic wisdom.  He is believed to be a bridge between the East and the West, the ancient and the modern.

Vamadeva Shastri works relentlessly to explain to the world about the values and concepts which Hinduism propounded which has a validity not just for Hindu Society but are meant for the entire universe. The passion for spreading the vedic knowledge is such that up-till now Shastriji has written more then 30 books on subjects such as yoga, tantra, jyotish, ayuerveda and vedanta. He started "American Institute of Vedic Studies" in USA to spread the right vedantic knowledge to the western society, Vedic Research Centre, Bangalore and has been associated with many ayuervedic Hindu organization for spreading the message of Vedas.

On deity worshiping he once mentioned, "...it honors the Earth as the Divine Mother and encourages us to honor her and help her develop her creative potentials. The deities of Hinduism permeate the world of nature…they don't belong to a single country or book only.."



                                                           - Mamtamai Shri Radhe Guru Maa Charitable Trust



To know more about Guru Maa’s teachings you may follow her on her account on Twitter and Facebook or log on to www.radhemaa.com. These social pages are handled by her devoted sevadars. To experience her divine grace, Bhakti Sandhyas and Shri Radhe Guru Maa Ji’s darshans are conducted every 15 days at Shri Radhe Maa Bhavan in Borivali, Mumbai. The darshans are free and open to everyone.

One may also volunteer to Mamtamai Shri Radhe Guru Maa’s ongoing social initiatives that include book donation drives, blood donation drives, heart checkup campaigns and financial support for various surgical procedures. Contact Shri Radhe Maa’s sevadar on +91 98200 82849 or email on admin@radhemaa.com to participate in these charitable activities.


To get latest updates about 'Shri Radhe Guru Maa' visit -