Tuesday, November 20, 2018

सेब खाने के 10 बेहतरीन फायदे |



अंग्रेजी में कहा गया है, "एन एपल ए डे", कीप्स द डॉक्टर अवे" अर्थात् एक सेब रोज खाओ और डॉक्टर को दूर भगाओ।
यह है सेब खाने के १० फायदे जिसे जान कर चौक जाएंगे आप ।

1. एनीमिया भगाए 
 ये एनेमिया जैसी बीमारी का इलाज भी करता है क्योंकी सेब में आयरन बहुत अच्छी मात्रा में पाया जाता है। अगर आप दिन में 2 से 3 सेब खाते है तो यह पूरे दिन की आयरन की कमी को पूरा करता है।

2. कैंसर के खतरे को कम करे
 सेब में मौजूद क्वरसिटिन व्यक्ति की कोशिकओं को नुकसान पहुचने से बचाता है। इससे कैंसर का खतरा कम हो जाता है।

3. मधुमहे से बचाए
 सेब में पाए जाने वाला पेक्टिन जो की ग्लाक्ट्रोनिक एसिड की कमी शरीर में पूरी करता है और इन्सुलिन के उपयोग को कम करता है।

4. पाचन में सहायक 
सेब में बहुत अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो की पाचन में मदद करता है। और अगर सेब को उसके छिलके के साथ खाया जाये तो इससे कब्ज़ भी ठीक हो जाता है।

5. कोलेस्ट्रॉल को कम करे
 सेब में घुलन शील फाइबर पाया जाता है जो कोलेस्ट्रोल को कम करता है।

6. वजन को नियंत्रित करे
 कई स्वास्थ्य समस्याओं की वजह मोटापा माना जाता है। जैसे हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, मधुमेह जैसी बिमारियां ज्यादा वजन के कारण ही होती है। सेब में फाइबर उच्च इस्तर में पाया जाता है जो वजन कम करने में मदद करता है।

7. इम्यून सिस्टम को अच्छा रखे 
लाल सेब में क्वरसिटिन नमक एंटीओक्सिडेंट पाया जाता है। हाल के अध्ययनों में पाया गया है की क्वरसिटिन आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है।

8. लीवर को मजबूत करे 
हम अपनी रोज़मरा की ज़िन्दगी में थोड़ा-बहुत ज़हरीला खाना खाते है। जिससे हमारा लीवर शरीर से साफ करता है और लीवर को मजबूत रखने के लिए रोज़ एक सेब खाए क्योंकी इसमें एंटीओक्सिडेंट पाए जाते है।


9. दस्त और कब्ज को मारे 
सेब फाइबर का भंडार माना जाता है। ये आपको कब्ज़ या दस्त जो छोटे बच्चो में हो जाता है उससे बचता है।

10. दातों को स्वास्थ्य बनाए
 सेब में फाइबर होता है जिसे आपके दांत अच्छे रहते है। इसमें एंटीवायरल प्रोपेर्तिएस पाई जाती है जो बैक्टीरिया और वायरस को दूर रखता है। और आपके मुंह में थूक की मात्रा को को भी बढ़ाता है।


                                                                                                                                                                         Source: https://bit.ly/2OTU8FY



No comments: