Friday, November 23, 2018

हिंदुस्तान से जुड़े 10 रोचक तथ्य |



देश के लिये एक सकारात्‍मक सोच विकसित करने के लिये ही हम आपके सामने रख रहे हैं देश के बारे में 10 तथ्‍य, जिनके बारे में शायद आप नहीं जानते होंगे। या हो सकता है ये तथ्‍य जानने के बाद आपके होश उड़ जायें।

1.) 'इंडिया' नाम की उत्पत्ति

"इंडिया' नाम की उत्पत्ति इंड्यूस नाम की नदी से हुई है जो कि इंड्यूस वैली की घाटियों में बहा करती थी।

2.) कितना बड़ा है भारत

भारत विश्व में सबसे बड़े आकार वाले देशों की लिस्ट में सातवें नंबर पर है

3.) भारत में करोड़ो करोड़पति
भारत में करोड़ो करोड़पति हैं लेकिन भारत में अमीर-गरीब के बीच में काफी अंतर है जिसके कारण यहां गरीबी ज्यादा है।

4.) कोई राष्ट्रीय भाषा नहीं

भारत की कोई राष्ट्रीय भाषा नहीं हैं, हिंदी अधिकारिक भाषा है जो कि देश के कई राज्यों में बोली जाती है। इसके अलावा अंग्रेजी भी देश के कई राज्यों में बोली जाती है। इसके अलावा देश में तमिल, तेलगू, कन्नड़, मलयालम , मराठी ऐसी भाषाये हैं जो कि देश के 22 राज्यों में बोली जाती है। भारत में 1,652 बोलियां और भाषाओं का प्रयोग किया जाता है।

5.) सबसे ज्यादा अंग्रेजी बोली जाती है

भारत में हिंदी के बाद सबसे ज्यादा अंग्रेजी बोली जाती है। भारत विश्व का 24वां देश हैं जहां सबसे ज्यादा अंग्रेजी बोली जाती है। भारत में 22 राज्य हैं जहां हिंदी और अंग्रेजी मानक भाषा के रूप में प्रयोग किया जाता है।

6.) विश्वविद्यालय

700 ईसा पूर्व में भारत का पहला विश्वविद्यालय तक्षिला खुला था जिसमें से पढ़े हुए हजारों छात्रों ने विश्व के कोने-कोने में देश की खुशबू फैलायी।

7.) सबसे बड़ी डाक व्यवस्था

विश्व की सबसे बड़ी डाक व्यवस्था केवल भारत के ही पास है।

8.) वाराणसी

देश की पवित्र नगरी वाराणसी विश्व का सबसे पुराना शहर है।

9.) आगरा का ताजमहल

आगरा का ताजमहल विश्व के सात अजूबों में से एक है जिसे कि मुगल शासक शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज की याद में बनवाया था।

10.) सबसे बड़ी रोड नेटवर्क

विश्व की सबसे बड़ी रोड नेटवर्क भारत के ही पास है जो कि 1.9 मिलियन मील के हिस्से को आपस में जोड़ते हैं।

No comments: