Showing posts with label Param Shradhey Shri Radhe Maa. Show all posts
Showing posts with label Param Shradhey Shri Radhe Maa. Show all posts

Thursday, September 20, 2018

विष्‍णु भगवान के चार हाथों के पीछे है इतनी बड़ी कहानी




हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान विष्णु को धरती पर सबसे ज्यादा मनुष्य रूप में अवतार लेने वाले सभी देवताओं में सबसे पहला स्थान दिया जाता है।

अक्सर शेषनाग की शैय्या पर मौन होकर लेटे रहने वाले भगवान विष्णु का एक ऐसा रहस्य है जो उनके आशीष देने वाले हाथ से जुड़ा है।
पौराणिक कथा के मुताबिक, प्राचीनकाल में जब भगवान शिव के मन में सृष्टि की रचना का विचार आया तो उन्होंने अपनी अंतर्दृष्टि से भगवान विष्णु को उत्पन्न किया।

इसी गलती से सुदामा को मिली थी गरीबी

उन्हें चार हाथ भी प्रदान किए जिसमें कई शक्तियां विदमान हैं। भगवान विष्णु के दो हाथ मनुष्य के लिए भौतिक फल देने वाले हैं, पीठ की तरफ बने हुए दो हाथ मनुष्य के लिए आध्यात्मिक दुनिया का मार्ग दिखाते हैं।

माना जाता है कि भगवान विष्णु के चार हाथ चारों दिशाओं की भांति अंतरिक्ष की चारों दिशाओं का प्रतिनिधित्व करते हैं। श्रीहरि के यह चारों हाथ मानव जीवन के लिए चार चरणों और चार आश्रमों के प्रतीक के रूप में जाने जाते हैं-


पहला - ज्ञान के लिए खोज (ब्रह्मचर्य )।


दूसरा - पारिवारिक जीवन (गृहस्थी)


तीसरा - वन में वापसी (वानप्रस्थ)


चौथा - संन्यास (संन्यासी जीवन)। 


                                                                                                                source - https://bit.ly/2Npk1Sn

Monday, September 17, 2018

श्रीगणेश पौराणिक कथा


भगवान गणेश के संबंध में यूँ तो कई कथाएँ प्रचलित है किंतु उनके गणेश कहलाने और सर्वप्रथम पूज्य होने के संबंध में जग प्रसिद्ध कथा यहाँ प्रस्तुत है।


पौराणिक कथा : एक समय जब माता पार्वती मानसरोवर में स्नान कर रही थी तब उन्होंने स्नान स्थल पर कोई आ न सके इस हेतु अपनी माया से गणेश को जन्म देकर 'बाल गणेश' को पहरा देने के लिए नियुक्त कर दिया।

इसी दौरान भगवान शिव उधर आ जाते हैं। गणेशजी उन्हें रोक कर कहते हैं कि आप उधर नहीं जा सकते हैं। यह सुनकर भगवान शिव क्रोधित हो जाते हैं और गणेश जी को रास्ते से हटने का कहते हैं किंतु गणेश जी अड़े रहते हैं तब दोनों में युद्ध हो जाता है। युद्ध के दौरान क्रोधित होकर शिवजी का सिर धड़ से अलग कर देते हैं।



शिव के इस कृत्य का जब पार्वती को पता चलता है तो वे विलाप और क्रोध से प्रलय का सृजन करते हुए कहती है कि तुमने मेरे पुत्र को मार डाला। माता का रौद्र रूप देख शिव एक हाथी का सिर गणेश के धड़ से जोड़कर गणेश जी को पुन: जीवित कर देते हैं। तभी से भगवान गणेश को गजानन गणेश कहा जाने लगा।

                                                                                                                                    source-        https://bit.ly/2NjJI6B

Wednesday, July 11, 2018

क्यों भगवान कृष्ण मोर पंख को अपने सर पर सजाते है?


मोर पंख – भगवान कृष्ण और मोरों का बहुत पुराना नाता है.

आज हमें और आपको एक मामूली से पंछी की रूप में दिखने वाले ये मोर भगवान के समय में अलग स्थान रखते थे.

भगवान् कृष्ण अपने पास एक बांसुरी रखते हैं और दूसरा अपने मुकुट में मोर पंख. आपने भी कई बार इन मोर पंखों को भगवान के मुकुट में देखा होगा. आख़िर ऐसा क्या है और क्यों सिर्फ

मोर पंख ही भगवान अपने सिर पर सजाते हैं?

इसके कई कारण हैं. मोर ही एक मात्र ऐसे पंछी हैं जो कभी संसर्ग नहीं करते. उनके और उनकी मादा के बीच कभी सम्भोग नहीं होता. जब नर मोर मगन होकर नाचता है तो उसके मुंह से कुछ गिरता है जिसे खाकर मादा मोर बच्चे को जन्म देती है. इसलिए मोर को पवित्र मन गया है. भगवान कृष्ण इसी पवित्रता के नाते ही मोरों के पंख को अपने सिर पर सजाते हैं.

बचपन से ही माता यशोदा अपने लल्ला के सर इस मोर पंख को सजाती थीं. बड़े होने के बाद कृष्ण खुद भी इसे अपने सर सजाते रहे हैं, जिसका कारण है कि स्वयं भगवान भी मोर की ही तरह पवित्र हैं. भले ही उन्हें रास रचैया कहा जाता है, लेकिन वो इन सब से बहुत दूर रहे हैं.

एक कथा के अनुसार जब कृष्ण भगवान बांसुरी बजाते थे तो राधा रानी मुग्ध होकर नृत्य करने लगती थीं. राधाजी को नृत्य करते देख वहां पर मोर आ जाते थे और वो झूमकर नाचने लगते थे. कृष्ण जी ऐसा देखकर बहुत खुश होते थे. एक बार मोर जब नाच रहे थे तो उनका पंख टूट गया. झट से कृष्ण भगवान् ने उस पंख को उठाकर अपने सर पर सजा लिया.

जब राधाजी ने उनसे इसका कारण पूछा तो उन्होंने कहा कि इन मोरों के नाचने में उन्हें राधाजी का प्रेम दिखता है.

इन कथाओं के आधार पर यह निश्चित होता है कि कृष्ण जी को मोर से बहुत प्यार और लगाव था, इसीलिए वो पंख को हमेशा अपने सर पर सजाते थे.

Source :- https://bit.ly/2NE36aW

Thursday, June 28, 2018

भगवान विष्णु के बारे में 3 दिलचस्प बातें!!

हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान विष्णु पुरेके ब्रह्माण्ड के देवता माने जाते है । पौराणिक कथाओं में भगवान विष्णु के दो चेहरो के बारे में बात कही जाती है। एक तरफ, वह शांत सुखद और कोमल के रूप में दिखाई देते है। एक तरफ जहाँ वह शेषनाग ( सांपों के राजा) पर एक आरामदायक आसन में बैठे है और वंही दूसरी तरफ उनका चेहरा कुछ अलग प्रतीत होता है।


”शान्ताकारं भुजगशयनं”

भगवान विष्णु के इस रूप को देखकर पहली बार हर किसी के मन में आता है कि एक सांप के राजा के ऊपर बैठे इतना शांत कैसे हो सकते है ? तत्काल जवाब आता है कि वह भगवान है और उनके के लिए यह सब संभव है|

1.) शेषनाग पर लेटे हुए भगवान विष्णु का राज क्या है?
देखा जाये तो इंसान के जीवन का हर पल कर्तव्यों और जिम्मेदारियों से संबंधित है। इनसब मे सबसे महत्वपूर्ण कर्तव्यों में शामिल परिवार, सामाजिक और आर्थिक जिम्मेदारी है , इन कर्तव्यों को पूरा करने के लिए बहुत प्रयासो के साथ कई समस्याओं से गुजरना होता है जोकी शेषनाग की तरह बहुत डरावने होते है और चिंता पैदा करते है| भगवान विष्णु का शांत चेहरा हमें प्रेरित करता है की कठिन समय में शांती और धैय के साथ रहना चाहिए और समस्याओं के प्रति शांत दृष्टिकोण ही हमें सफलता हांसिल करवा सकता है| यही कारण है भगवान विष्णु सांपो के राजा के ऊपर लेटते हुए भी अत्तयंत शांत व् मुस्कुराते हुए प्रतीत होते हैं|

2.) आखिर क्यों भगवान विष्णु का नाम “नारायण” और “हरि ” है ?
हिंदू पौराणिक कथा के अनुसार, भगवान विष्णु के प्रधान भक्त- नारद भगवान विष्णु का नाम जपने के लिए नारायण शब्द क। प्रयोग किया, उसी समय से भगवान विष्णु के सभी नामों में जैसे अनन्तनरायण, लक्ष्मीनारायण, शेषनारायण इन सभी में विष्णु का नाम नारायण जोड़कर लिया जाता है।

कई लोगों को मानना है कि भगवान विष्णु को नारायण के रूप में जाना जाता है लेकिन बहुत कुछ इसके पीछे के रहस्य को भी जानते हैं। एक प्राचीन पौराणिक कथा के अनुसार, जल भगवान विष्णु के पैरों से पैदा हुआ था और इस तथ्य पर प्रकाश डाला गया की भगवान विष्णु के पैर से बाहर आई गंगा नदी का नाम विष्णुपदोदकी ‘ के नाम से जाना जाता है|

इसके अलावा, जल “नीर” या ‘ नर ‘ नाम से जाना जाता है और भगवान विष्णु भी पानी में रहते हैं, इसलिए, ‘ नर ‘ से उनका नाम नारायण बना, इसका मतलब है पानी के अंदर रहने वाले भगवान।

भगवान विष्णु को हरि नाम से  भी जाना जाता है हिन्दू शास्त्रों के अनुसार, हरि का मतलब हरने वाला या चुराने वाला इसलिए कहा जाता है “हरि हरति पापणि”  इसका मतलब है हरि भगवान है जो जीवन से पाप और समस्याओं को  समाप्त करते हैं भगवान हमेशा माया के चंगुल से वातानुकूलित आत्मा का उद्धार करने के लिए  योजना बनाते रहते हैं ।

3.) आखिर क्यों है भगवान विष्णु के चार हाथ ?
प्राचीनकाल में जब भगवान शंकर के मन में सृस्टि रचने का उपाए आया तो सबसे पहले उन्होनें अपनी आंतरदृस्टि से भगवान विष्णु को पैदा किया और उनको चार हाथ दिए जो उनकी शक्तिशाली और सब व्यापक प्रकृति का संकेत देते है उनके सामने के दो हाथ भौतिक अस्तित्व का प्रतिनिधित्व करते है, पीठ पर दो हाथ आध्यात्मिक दुनिया में अपनी उपस्थिति का प्रतिनिधित्व करते हैं। विष्णु के चार हाथ अंतरिक्ष की चारों दिशाओं पर प्रभुत्व व्यक्त करते हैं और मानव जीवन के चार चरणों और चार आश्रमों के रूप का प्रतीक है :1. ज्ञान के लिए खोज (ब्रह्मचर्य ) 2. पारिवारिक जीवन (गृहस्थ) 3. वन में वापसी (वानप्रस्थ-) 4. संन्यास.

Source :- https://bit.ly/2KhdS9a

Saturday, June 23, 2018

3 पौराणिक कहानियां - भगवान विष्णु ने लिया राम अवतार ||

तीन पौराणिक प्रसंग बता रहे है जो भगवान विष्णु के श्री राम के रूप में अवतार लेने से सम्बंधित है।


पहला प्रसंग- जय-विजय को दिया था सनकादि मुनि ने श्राप

एक बार सनकादि मुनि भगवान विष्णु के दर्शन करने वैकुंठ आए। उस समय वैकुंठ के द्वार पर जय-विजय नाम के दो द्वारपाल पहरा दे रहे थे। जब सनकादि मुनि द्वार से होकर जाने लगे तो जय-विजय ने हंसी उड़ाते हुए उन्हें बेंत अड़ाकर रोक लिया। क्रोधित होकर सनकादि मुनि ने उन्हें तीन जन्मों तक राक्षस योनी में जन्म लेने का श्राप दे दिया। क्षमा मांगने पर सनकादि मुनि ने कहा कि तीनों ही जन्म में तुम्हारा अंत स्वयं भगवान श्रीहरि करेंगे।

इस प्रकार तीन जन्मों के बाद तुम्हें मोक्ष की प्राप्ति होगी। पहले जन्म में जय-विजय ने हिरण्यकशिपु व हिरण्याक्ष के रूप में जन्म लिया। भगवान विष्णु ने वराह अवतार लेकर हिरण्याक्ष का तथा नृसिंह अवतार लेकर हिरण्यकशिपु का वध कर दिया। दूसरे जन्म में जय-विजय ने रावण व कुंभकर्ण के रूप में जन्म लिया। इनका वध करने के लिए भगवान विष्णु को राम अवतार लेना पड़ा। तीसरे जन्म में जय-विजय शिशुपाल और दंतवक्र के रूप में जन्मे। इस जन्म में भगवान श्रीकृष्ण ने इनका वध किया।

दूसरा प्रसंग- मनु-शतरूपा को भगवान विष्णु ने दिया था वरदान

मनु और उनकी पत्नी शतरूपा से ही मनुष्य जाति की उत्पत्ति हुई। इन दोनों पति-पत्नी के धर्म और आचरण बहुत ही पवित्र थे। वृद्ध होने पर मनु अपने पुत्र को राज-पाठ देकर वन में चले गए। वहां जाकर मनु और शतरूपा ने कई हजार साल तक भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए तपस्या की। प्रसन्न होकर भगवान विष्णु प्रकट हुए और वर मांगने के लिए कहा। मनु और शतरूपा ने श्रीहरि से कहा कि हमें आपके समान ही पुत्र की अभिलाषा है।

उनकी इच्छा सुनकर श्रीहरि ने कहा कि संसार में मेरे समान कोई और नहीं है। इसलिए तुम्हारी अभिलाषा पूरी करने के लिए मैं स्वयं तुम्हारे पुत्र के रूप में जन्म लूंगा। कुछ समय बाद आप अयोध्या के राजा दशरथ के रूप में जन्म लेंगे, उसी समय मैं आपका पुत्र बनकर आपकी इच्छा पूरी करूंगा। इस प्रकार मनु और शतरूपा को दिए वरदान के कारण भगवान विष्णु को राम अवतार लेना पड़ा।

तीसरा प्रसंग- नारद मुनि को हो गया था घमंड

देवर्षि नारद को एक बार इस बात का घमंड हो गया कि कामदेव भी उनकी तपस्या और ब्रह्मचर्य को भंग नहीं कर सके। नारदजी ने यह बात शिवजी को बताई। देवर्षि के शब्दों में अहंकार भर चुका था। शिवजी यह समझ चुके थे कि नारद अभिमानी हो गए हैं। भोलेनाथ ने नारद से कहा कि भगवान श्रीहरि के सामने अपना अभिमान इस प्रकार प्रदर्शित मत करना। इसके बाद नारद भगवान विष्णु के पास गए और शिवजी के समझाने के बाद भी उन्होंने श्रीहरि को पूरा प्रसंग सुना दिया। नारद भगवान विष्णु के सामने भी अपना घमंड प्रदर्शित कर रहे थे।

तब भगवान ने सोचा कि नारद का घमंड तोड़ना होगा, यह शुभ लक्षण नहीं है। जब नारद कहीं जा रहे थे, तब रास्ते में उन्हें एक बहुत ही सुंदर नगर दिखाई दिया, जहां किसी राजकुमारी के स्वयंवर का आयोजन किया जा रहा था। नारद भी वहां पहुंच गए और राजकुमारी को देखते ही मोहित हो गए। यह सब भगवान श्रीहरि की माया ही थी।

राजकुमारी का रूप और सौंदर्य नारद के तप को भंग कर चुका था। इस कारण उन्होंने राजकुमारी के स्वयंवर में हिस्सा लेने का मन बनाया। नारद भगवान विष्णु के पास गए और कहा कि आप अपना सुंदर रूप मुझे दे दीजिए, जिससे कि वह राजकुमारी स्वयंवर में मुझे ही पति रूप में चुने। भगवान ने ऐसा ही किया, लेकिन जब नारद मुनि स्वयंवर में गए तो उनका मुख वानर के समान हो गया। उस स्वयंवर में भगवान शिव के दो गण भी थे, वे यह सभी बातें जानते थे और ब्राह्मण का वेष बनाकर यह सब देख रहे थे।

जब राजकुमारी स्वयंवर में आई तो बंदर के मुख वाले नारदजी को देखकर बहुत क्रोधित हुई। उसी समय भगवान विष्णु एक राजा के रूप में वहां आए। सुंदर रूप देखकर राजकुमारी ने उन्हें अपने पति के रूप में चुना लिया। यह देखकर शिवगण नारदजी की हंसी उड़ाने लगे और कहा कि पहले अपना मुख दर्पण में देखिए। जब नारदजी ने अपने चेहरा वानर के समान देखा तो उन्हें बहुत गुस्सा आया। नारद मुनि ने उन शिवगणों को राक्षस योनी में जन्म लेने का श्राप दे दिया।

शिवगणों को श्राप देने के बाद नारदजी भगवान विष्णु के पास गए और क्रोधित होकर उन्हें बहुत भला-बुरा कहने लगे। माया से मोहित होकर नारद मुनि ने श्रीहरि को श्राप दिया कि- जिस तरह आज मैं स्त्री के लिए व्याकुल हो रहा हूं, उसी प्रकार मनुष्य जन्म लेकर आपको भी स्त्री वियोग सहना पड़ेगा। उस समय वानर ही तुम्हारी सहायता करेंगे। भगवान विष्णु ने कहा-ऐसा ही हो और नारद मुनि को माया से मुक्त कर दिया। तब नारद मुनि को अपने कटु वचन और व्यवहार पर बहुत ग्लानि हुई और उन्होंने भगवान श्रीहरि से क्षमा मांगी।

भगवान श्रीहरि ने कहा कि- ये सब मेरी ही इच्छा से हुआ है अत: तुम शोक न करो। उसी समय वहां भगवान शिव के गण आए, जिन्हें नारद मुनि ने श्राप दिया था। उन्होंने नारद मुनि ने क्षमा मांगी। तब नारद मुनि ने कहा कि- तुम दोनों राक्षस योनी में जन्म लेकर सारे विश्व को जीत लोगे, तब भगवान विष्णु मनुष्य रूप में तुम्हारा वध करेंगे और तुम्हारा कल्याण होगा।

नारद मुनि के इन्हीं श्रापों के कारण उन शिव गणों ने रावण व कुंभकर्ण के रूप में जन्म लिया और श्रीराम के रूप में अवतार लेकर भगवान विष्णु को स्त्री वियोग सहना पड़ा।

Soruce :- https://bit.ly/2K5SHGT

Friday, June 22, 2018

जानिए बजरंग-बली को क्यों कहते हैं हनुमान?

हनुमान जी शक्ति और बुद्धी के देवता कहे जाते हैं, किसी भी मुसीबत में लोग उन्हीं को याद करते हैं। भगवान शिवजी के 11वें रुद्रावतार, सबसे बलवान और बुद्धिमान माने जाते हैं। बाल्मिकी की रामायण के अनुसार इस धरा पर जिन सात मनीषियों को अमरत्व का वरदान प्राप्त है, उनमें बजरंगबली भी हैं। हनुमानजी का अवतार भगवान राम की सहायता के लिये हुआ। ऐसा अनुमान है कि हनुमान जी का जन्म 1 करोड़ 85 लाख 58 हजार 112 वर्ष पहले चैत्र पूर्णिमा को मंगलवार के दिन चित्रा नक्षत्र व मेष लग्न के योग में सुबह 6.03 बजे भारत देश में आज के झारखंड राज्य के गुमला जिले के आंजन नाम के छोटे से पहाड़ी गाँव के एक गुफ़े में हुआ था।इन्हें बजरंगबली के रूप में जाना जाता है क्योंकि इनका शरीर एक वज्र की तरह था। वे पवन-पुत्र के रूप में जाने जाते हैं| वायु अथवा पवन (हवा के देवता) ने हनुमान को पालने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।


कुछ पौराणिक कथाओं में हुनमान जी को वानर का वंशज कहा गया है जिसके कारण ही विराट नगर (राजस्थान) के वज्रांग मन्दिर में उनके वानर रूप की पूजा की जाती है।परन्तु गोभक्त महात्मा रामचन्द्र वीर ने एक ऐसा मंदिर बनावाया जिसमें हनुमान जी की बिना बन्दर वाले मुख की मूर्ति स्थापित की है। रामचन्द्र वीर ने हनुमान जी जाति वानर बताई है, शरीर नहीं।वीर के हिसाब से हुनुमान जी ने लंका-दहन करने के लिए वानर रूप धरा था।

ठुड्डी यानी हनु टूट गई

हनुमान जी को गुस्सा नहीं आता है इसलिए जो लोग बहुत ज्यादा गुस्सा करते हैं उन्हें हनुमान जी की उपासना करने को कहा जाता है। पुराणों के  मुताबिक सूर्य को फल समझकर जब हनुमान जी खाने जा रहे थे तो इंद्र ने उन पर वज्र से पहाड़ किया जिसके कारण उनकी ठुड्डी यानी हनु टूट गई इस कारण ही उन्हें हनुमान कहा जाता है। कुछ पुराणों में उल्लेख है कि भगवान हुनुमान जी आजीवन ब्रह्मचारी नहीं थे, उनकी पत्नी का नाम सुवरचला (Suvarchala) था जो कि सूर्य की पुत्री थी, क्योंकि सुवरचला ने योनी से जन्म नहीं लिया था इसलिए उनके स्वरूप का वर्णन कहीं नहीं मिलता।

वानर के मुख वाले अत्यंत बलिष्ठ पुरुष

रामायण के अनुसार, हनुमान जी को वानर के मुख वाले अत्यंत बलिष्ठ पुरुष के रूप में दिखाया जाता है। इनका शरीर अत्यंत मांसल एवं बलशाली है। उनके कंधे पर जनेउ लटका रहता है। हनुमान जी को मात्र एक लंगोट पहने अनावृत शरीर के साथ दिखाया जाता है। वह मस्तक पर स्वर्ण मुकुट एवं शरीर पर स्वर्ण आभुषण पहने दिखाए जाते है। उनकी वानर के समान लंबी पुँछ है। उनका मुख्य अस्त्र गदा माना जाता है।

Source :- https://bit.ly/2IiX1g8

Saturday, March 24, 2018

हनुमान जी का लंका गमन

हनुमान जी का लंका गमन :- 



पवन वेग से हनुमान जी समुद्र के ऊपर आकाश में उड़े जा रहे थे । पवनदेव अप्रत्यक्ष रूप से उनकी सहायता कर रहे थे । आकाश में देवगण उन पर पुष्प वर्षा कर रहे थे । समुद्र के गर्भ में मैनाक नामक एक पर्वत था ।

समुद्र ने उससे कहा, ”हे मैनाक ! पवन पुत्र हनुमान रघुवंश शिरोमणि श्री रघुनाथ जी के कार्य के लिए लंका जा रहे हैं । तुम अपना आकार ऊपर-नीचे और चारों दिशाओं में बढ़ा सकते हो । मैं तुम्हें आज्ञा देता हूं कि तुम समुद्र के गर्भ से ऊपर उठो और श्री हनुमान जी को थोड़ा विश्राम करने के लिए कहो । इस प्रकार कोई यह नहीं कहेगा कि समुद्र ने श्री रघुनाथ जी के कार्य में सहयोग नहीं किया ।”

मैनाक पर्वत से भेंट:

समुद्र की आज्ञा पाकर मैनाक पर्वत आकाश की ओर ऊंचा उठ गया और तीव्र गति से जाते हुए हनुमान जी के मार्ग में आ गया । हनुमान जी ने समझा कि यह पर्वत उनके मार्ग में बाधा बन रहा है । इसलिए उन्होंने उस पर पद प्रहार करना चाहा ।

तभी मैनाक पर्वत हाथ जोड़कर हनुमान जी से बोला, ”हे पवनपुत्र ! मेरा आशय तुम्हारे मार्ग में रोड़ा बनने का नहीं है । मैं तो चाहता हूं कि आप मेरा आतिश्य ग्रहण करें और कुछ देर यहां विश्राम करके आगे जाए ।” इस पर हनुमान जी ने कहा, ”हे मैनाक ! तुम्हारा आतिथ्य मैंने स्वीकार कर लिया । परंतु मैं रुक नहीं सकता । मैंने सकल्प लिया हुआ है कि मार्ग में रुके बिना ही मैं लंका पहुँचूँगा ।”

ऐसा कहकर हनुमान ने अपने एक पैर का आघात करके मैनाक पर्वत को फिर से समुद्र में धकेल दिया और आगे बढ़ गए । उनकी गति और भी तीव्र हो गई ।

सुरसा से भेंट:

हनुमान जी अभी थोड़ा आगे बढे ही थे कि समुद्र में रहने वाली नागमाता सुरसा अपना विकराल मुंह फाड़कर हनुमान जी के मार्ग में आ खडी हुई और हनुमान जी से बोली, ”अरे वानर ! तू मेरा निरादर करके कहां जा रहा है ? तू मेरा भोजन है । मैं तुझे उठाऊंगी ।”

हनुमान जी ने मुस्कराकर सुरसा से कहा, ”देवी ! मैं श्रीरामचंद्र जी के कार्य से लंका जा रहा हूं । तुम्हें मेरे मार्ग में अवरोध नहीं बनना चाहिए और उनके कार्य में विप्न नहीं डालना चाहिए । यदि तुम मुझे खाना ही चाहती हो तो मैं तुम्हें वचन देताहूं किमैं श्रीरामचंद्र जी के कार्य को संपन्न करकेपुन तुम्हारे पास आ जाऊंगा, तब तुम मुझे खा लेना ।”

हनुमान जी के ऐसा कहने पर सुरसा बोली, ”अरे वानर ! मुझे यह वर मिला है कि कोई भी मुझे लांघकर आगे नहीं जा सकता । तुम्हें यदि आगे जाना ही है तो मेरे मुख में प्रवेश करके ही आगे जाना हो सकेगा ।” ऐसा कहकर सुरसा ने अपना विशाल मुख फैला दिया ।

आगे का मार्ग अवरुद्ध देखकर हनुमान जी ने भी अपना आकार बढ़ा लिया । सुरसा ने अपने मुख का आकार उनसे भी बड़ा कर लिया । तब हनुमान जी ने अपना रूप अंगूठे के बराबर छोटा करके सुरसा के मुख में प्रवेश किया और वे तत्काल उसके मुख से बाहर निकल आए ।

बाहर आकर हनुमान ने अपने पूर्व रूप में आकर सुरसा से कहा, ”हे देवी ! मैंने तुम्हारे मुख में प्रवेश कर लिया है । इस प्रकार तुम्हारा वर सत्य हो गया है । अब मैं उस स्थान को जाऊँगा जहाँ माता सीता विराजमान हैं ।”

हनुमान जी की चतुराई देखकर सुरसा ने अपने सामान्य रूप में आकर हनुमान जी से कहा, ”हे कपिश्रेष्ठ अब मैं तुम्हारे मार्ग में बाधा नहीं डालूंगी । तुम सुखपूर्वक श्रीराम के कार्य को संपन्न करने के लिए जाओ । मेरी शुभकामनाएँ तुम्हारे साथ हैं ।”

हनुमान जी द्वारा सिंहिका राक्षसी का वध:

हनुमान जी एक पल गंवाए बिना तीव्र गति से आगे बढ़ गए । वे अभी कुछ ही दूर गए थे कि समुद्र के गर्भ में रहने वाली एक अत्यंत भयंकर सिंहिका नामक राक्षसी ने उछलकर हनुमान जी को पकड़ लिया और बोली, ”अरे ! मुझे लांघकर जाने वाला तू कौन है ?”

वह राक्षसी अत्यंत विकट थी । वह पानी पर पड़ने वाली छाया से ही ऊपर उड़ते हुए जीव को पकड़ लेने की क्षमता रखती थी । हनुमान जी समझ गए कि यह अत्यंत दुष्ट राक्षसी है । इससे पहले कि वे अपने बचाव का कोई मार्ग सोचते, उस राक्षसी ने अपने विशाल मुख में हनुमान जी को डाल लिया और सटक गई ।

परंतु उसके पेट में पहुंचते ही हनुमान जी ने अपना आकार बढ़ाया और उसके पेट को फाड़कर बाहर निकल आए । सिंहिका का वध करके वे पुन: आकाश में उड़ने लगे । सिंहिका का विशाल शरीर समुद्र के गर्भ में समा गया ।

जिस समय हनुमान जी लंका के करीब पहुंचे तो उन्होंने सोचा कि उनके इस विशाल शरीर को देखकर कहीं राक्षसगण भयभीत न हो जाएं, ऐसा सोचकर उन्होंने अपना आकार छोटा कर लिया और अपने सामान्य रूप में आकर धीरे से लंका की धरती पर उतर पड़े ।

लंका प्रवेश के अवसर पर लंकिनी से भेंट:

त्रिकूट पर्वत पर खड़े होकर हनुमान जी ने लंका नगरी की शोभा को देखा । लंका नगरी के चारों ओर गहरी खाई थी । समस्त राजभवन स्वर्ण पत्रों से मंडित थे । विशाल परकोटे थे और सर्वत्र भव्य भवन दिखाई पड़ रहे थे ।

लंका में चारों ओर शक्तिशाली और विराट शरीर वाले राक्षस मदमस्त होकर विचरण कर रहे थे । परकोटों पर रावण के सशस्त्र सैनिक विद्यमान थे । उनके वर्ण काले थे और वे बड़े भयानक दिखाई पड़ रहे थे । अधिकांश राक्षस और राक्षसियां मद्यपान किए हुए थे और मांस भक्षण कर रहे थे ।

लंका के परकोटों के बाहर भयानक वन थे और नगर में प्रवेश के लिए भारी भरकम दरवाजे थे । उन दरवाजों पर भी सशस्त्र राक्षसों का पहरा था । लंका में कोई भी घर संपदा विहीन दिखाई नहीं पड़ता था । सभी संपन्न और बलशाली थे ।

हनुमान जी ने सोचा कि लंका में प्रवेश करने का यह समय उचित नहीं है । रात्रि में जब ये राक्षस मद्यपान और विलास कृत्यों से थक-हारकर सो जाएंगे, तब मैं लंका में प्रवेश करूंगा और सीता जी की खोज करूंगा । ऐसा सोचकर हनुमान जी ने त्रिकूट पर्वत पर ही समय बिताया और रात्रि का तीसरा प्रहर होने की प्रतीक्षा करने लगे ।

रात्रि का तीसरा प्रहर होने पर जब लंका में सोता पड़ गया तो हनुमान जी ने अपना सामान्य रूप बनाया और लंका में प्रवेश करने लगे । लेकिन तभी एक विशाल और कुरूप राक्षसी ने उन्हें रोका, ”हे वानर ! तू कौन है और इस तरह लंका में कहां घुसा चला जा रहा है ?

तू क्या जानता नहीं कि इस लंका की रक्षा करने का उत्तरदायित्व मुझे सौंपा गया है ? मैं राजराजेश्वर लंकापति रावण की प्रधान सेविका हूं और मेरा नाम लंकिनी है । मेरे नाम पर ही इस नगरी का नाम लंका पड़ा है । मेरी आज्ञा के बिना कोई भी इस नगरी में प्रवेश नहीं कर सकता । तू बता कि यहां किसलिए आया है ?”

हनुमान जी ने कहा, ”हे देवी ! मैं श्रीराम का दूत हनुमान हूं और उनकी पत्नी सीता जी की खोज में यहां आया हूँ । मैं इस लंका नगरी से उनकी खोज करके ही वापस जाऊंगा । कोई भी मेरा मार्ग नहीं रोक सकता । जो ऐसा दुस्साहस करेगा वह पछताएगा ।”

हनुमान जी की बात सुनकर लंकिनी ने कहा, “तू जो भी है, मुझे परास्त किए बिना लंका में प्रवेश नहीं कर सकता । तुझे पहले मुझे परास्त करना होगा ।” ”हे देवी ! मैं स्त्रियों पर हाथ नहीं उठाता । यह हमारी संस्कृति के विपरीत है । किंतु यदि कोई स्त्री भी मेरे मार्ग की बाधा बनेगी, तो मैं उसे भी अपने मार्ग से हटा दूंगा ।”

हनुमान जी ने उससे कहा । हनुमान जी की बात सुनकर लंकिनी को क्रोध आ गया । उसने पलटकर एक थप्पड़ हनुमान जी को मार दिया और चीखी, ”भाग जा यहां से, वरना मैं तुझे कच्चा चबा जाऊंगी ।” हनुमान जी ने भी आव देखा न ताव, अपना एक ऐसा लंकिनी पर चला दिया ।

वह ऐसा उन्होंने उसे स्त्री जानकर हल्के से ही चलाया था, पर वह उस घूंसे के प्रहार से धरती पर जा गिरी और उसके मुख से रक्त बहने लगा । लंकिनी का सारा शरीर पीड़ा से भर उठा । वह जोर-जोर से सांस लेकर हांफने लगी । कुछ क्षण बाद वह उठी और हनुमान जी के सामने हाथ जोड़कर बोली, ”हे महाबली वानर! मुझे लगता है कि अब लंका के पापों का अत समय आ पहुँचा है । ब्रह्मा जी की बात असत्य नहीं हो सकती ।

उन्होंने एक बार मुझसे कहा था कि जब कोई वानर तुझे अपने पराक्रम से अपने वश में कर लेगा, तब तुझे समझ लेना होगा कि राक्षसों पर महान विपत्ति आने वाली है और इस लंका का सर्वनाश हो जाएगा । हे महाबली ! आपकी शक्ति अपार है । आपके एक हल्के से प्रहार ने ही मेरे शरीर की चूल-चूल हिला दो है ।

आप श्रीराम के दूत हैं । आपके दर्शन पाकर मेरा जीवन धन्य हो गया । आप अपनी इच्छा से इस लंका नगरी में प्रवेश करें और सीता जी से भेंट करे ।” इतना कहकर लंकिनी उनके मार्ग से हट गई । हनुमान जी ने तभी अपना सूक्ष्म रूप बनाया और लंका में प्रवेश किया ।

लंका में विभीषण से भेंट:

लंकिनी की बातों पर विचार करते हुए हनुमान जी राजभवन के अंतःपुर में प्रवेश कर गए । वहां उन्होंने अनेकानेक सुदर युवतियों और राक्षसों को सशस्त्र पहरा देते हुए देखा । राजभवन की शोभा नेत्रों को चकाचौंध कर रही थी । वहाँ एक शयनकक्ष में उन्होंने महाबली रावण को एक अति सुँदर गौरांग स्त्री के साथ सोते हुए देखा ।

पलभर के लिए उनके मन में विचार आया कि कहीं ये देवी सीता तो नहीं । लेकिन तत्काल उनके मन में विचार कौंधा कि देवी सीता इस प्रकार अपने पति से बिछुड़ने के उपरांत पूरे साज-संगार के साथ एक परपुरुष के साथ कैसे हो सकती है ।

निश्चय ही ये देवी सीता नहीं, कोई और है । तभी उन्हें लगा कि वे इस प्रकार सोती हुई स्त्रियों को देख रहे हैं, इससे कहीं उनके धर्म का लोप तो नहीं हो रहा है ? परंतु दूसरे ही पल वे सोचने लगते कि उन्हें देखकर भी उनके मन में किसी प्रकार के काम भाव उत्पन्न नहीं हो रहे हैं ।

वे तो बालब्रह्यचारी हैं और सदैव सात्विक विचारों को धारण करने वाले हैं । तभी उन्हें श्रीराम का ध्यान आया तो उनके मन का सारा मैल धुल गया । वे एक महल से दूसरे और दूसरे से तीसरे में होकर घूमते रहे । परंतु उन्हें कहीं भी सीता मैथ्या के दर्शन नहीं हुए ।

उन्होंने रावण द्वारा कुबेर से छीना हुआ ‘पुष्पक विमान’ भी देखा और उसकी भव्यता तथा शिल्प को देखकर वे चकित रह गए । एक बार उनके मन में आया कि वे रावण को सोते से उठाकर मार डालें और उसके शव को ले जाकर श्रीराम के चरणों में डाल दें ।

लेकिन इससे प्रभु श्रीराम का कार्य तो पूर्ण नहीं हो पाएगा । ऐसा सोचते हुए वे वहां भटक रहे थे । तभी उनकी दृष्टि एक ऐसे भवन पर पड़ी जिसकी बुर्जी पर चक्र लगा हुआ शोभा पा रहा था और दीवारों पर जगह-जगह प्रभु श्रीराम लिखा हुआ था ।

उसके चारों ओर वाटिका में सुंदर फूल खिले हुए थे और एक मंदिर भी वहां था । उस मंदिर में चतुर्भुज विष्णु और महालक्ष्मी की मूर्तियां विराजमान थीं । हनुमान जी सोच में पड गए कि इस राक्षस नगरी में भगवान विष्णु का भक्त यह वैष्णव कौन है ?

उसी समय भवन के भीतर से किसी के उठने और भगवान श्रीराम की स्तुति के स्वर सुनाई दिए । हनुमान जी ने सोचा कि यह अवश्य श्रीराम का कोई भक्त है । इससे मिलना चाहिए । हनुमान जी ने तत्काल एक ब्राह्मण का वेश धारण किया और महल के द्वार पर जाकर ‘जय श्रीराम’ का उद्‌घोष किया ।

उस उद्‌घोष को सुनकर राजसी वस्त्रों में एक सौम्य आकृति वाले भद्र पुरुष ने द्वार खोला और कहा, ”विप्रवर ! आपका स्वागत है । मेरे अहोभाग्य, जो आज प्रात: वेला में मुझे आपके दर्शनों का सौभाग्य प्राप्त हुआ । कृपा अपना परिचय दें ।”

हनुमान जी ने कहा, ”हे भद्र पुरुष ! मैं दशरथ नंदन श्रीराम का दूत और किष्किंधा नरेश सुग्रीव का सेवक हनुमान हूं और इस राक्षस नगरी में श्रीराम के भक्त को देखकर आश्चर्यचकित हूँ ।”  हनुमान जी का परिचय पाकर उस भद्र पुरुष के चेहरे पर हर्ष छा गया । वह बोला, ”मेरे आराध्यदेव श्रीराम के आप दूत हैं, यह जानकर मेरा हृदय गद्‌गद हो उठा है ।

हे हनुमान जी! मैं लंकेश्वर रावण का छोटा भाई विभीषण हूं । मेरा एक भाई कुम्भकरण सदैव सोता रहता है और मेरे अग्रज लंकेश्वर रावण और उनके पुत्र मेघनाद सदैव युद्धरत रहते हैं । इसलिए राज्य का सारा उत्तरदायित्व मुझ पर ही रहता है ।”

”हे असुरश्रेष्ठ आप श्रीराम के भक्त हैं ।” हनुमान जी ने हर्षित होकर कहा, ”परंतु आपका भाई रावण तो उनका वैरी है । उसने दण्डकारण्य से उनकी धर्मपत्नी सीता जी का अपहरण किया है और यहां लंका में उन्हें रखा है । मैं उन्हीं की खोज में यहां आया हूं ।” ऐसा कहकर वे अपने असली रूप में आ गए ।

”हे वानरराज! मैं तो आपको देखते ही समझ गया था कि यह ब्राह्मण वेश आपका असली रूप नहीं है ।” विभीषण ने मुस्कराकर कहा, ”आपके इस रूप को देखकर मेरा मन हर्ष से भर उठा है । मैंने सुना है कि श्रीराम तो परमब्रह्म श्री विष्णु जी के अवतार हैं । आज मुझे आपके दर्शन हुए हैं तो शीघ्र ही उनके भी दर्शन होंगे ।”

”विभीषण जी! श्रीराम तो भक्तवत्सल, दयास्मिघु और सबके तारनहार हैं । मैं उन्हीं की कृपा से यह सौ योजन समुद्र लाघकर यहीं तक आया हू । क्या आप मुझे सीता मैथ्या का पता बताने की कृपा करेंगे ?” हनुमान जी ने उनसे पूछा, ”साथ ही मुझे यह आश्चर्य भी है कि आप यहां अपने अग्रज के शत्रु श्रीराम का नाम लेकर कैसे रह पाते हैं ?”

वीर शिरोमणि विभीषण ने मुस्कराकर कहा, ”वानरेन्द्र यह मेरे भ्राताश्री की विवशता है, जो वे मेरे किसी कार्य में व्यवधान नहीं डालते । मैंने आपको बताया तो था कि उनके पीछे लंका की देखभाल का दायित्व मुझ पर ही रहता है । इसीलिए वे मुझसे कुछ नहीं कहते । अब आप सुनें कि सीता जी को भ्राताश्री ने कहां रखा हुआ है ।

उन्हें यह शाप है कि वे किसी भी स्त्री से बलात्कार नहीं कर सकते । यदि ऐसा उन्होंने किया तो उसी समय उनकी मृत्यु हो जाएगी । इसीलिए पतिव्रता देवी सीता को उन्होंने अपने महल के निकट अशोक वाटिका में रखा है । वहां वे अत्यत साधारण वस्त्रों में चिंतातुर होकर एक विशाल वट वृक्ष के नीचे रहती हैं ।

परंतु उनसे भेंट करना सहज नहीं है । क्योंकि उन्हें हर समय दुर्दांत राक्षसियां घेरे रहती हैं । भ्राताजी जब कभी उनके पास उन्हें मनाने और धमकाने जाते हैं, तब वे अपनी भार्या मंदोदरी के साथ ही वहां जाते हैं । आप यदि सीता जी से मिलना चाहते हैं तो आपको छिपकर ही वहां जाना होगा । क्योंकि पूरी अशोक वाटिका में भयानक और शक्तिशाली राक्षसों का पहरा रहता है ।”

हनुमान जी ने विभीषण को हाथ जोड़कर प्रणाम किया और बोले, ”राक्षसेश्वर विभीषण जी ! अब आप मुझे आज्ञा दीजिए । मैं सीता मैथ्या से भेंट कर लूंगा और यहां से लौटकर भक्तवत्सल श्रीराम को आपके विषय में पूरे विस्तार से बताऊंगा ।”

”जाओ हनुमान!” विभीषण ने मुस्कराकर कहा, ”मेरे विषय में उन्हें तभी बताना जब आप उनके कार्य को पूरा करके पूरा संदेश उन्हें दे चुके । वह भी तब, जब वे पूरी तरह शांत हों । मैं तो बार-बार यही सोचकर शंकित हूं कि क्या वे मुझ जैसे राक्षस को अपने चरणों में स्थान देंगे ।”

”क्यों नहीं देंगे ।” हनुमान जी शीघ्रता से बोले, ”वे तो करुणा के सागर हैं । जो भी निश्छल हृदय से उनका स्मरण करता है, उसे वे अपने हृदय में स्थान देते हैं । जब मुझ जैसे अधम वानर को उन्होंने इतना सम्मान दिया है, तो वे आपको क्यों नहीं अपनाएंगे? वे जरूर आपसे मैत्री करके अपना मैत्री धर्म निबाहेंगे ।” ऐसा कहकर हनुमान जी तेजी से अशोक वाटिका की ओर चले गए ।

Wednesday, January 17, 2018

श्री विष्णु के 108 नाम

श्री हरि विष्णु को हिन्दू धर्म के त्रिदेवों में से एक माना जाता है। मान्यता है कि जगत का पालन श्री हरि विष्णु जी ही करते हैं। विष्णु जी देवी लक्ष्मी (विष्णुजी की पत्नी) के साथ क्षीरसागर में वास करते हैं। हिन्दू धर्म- शास्त्रों में भगवान विष्णु को श्री हरि, नारायण, नर-नारायण आदि कई नामों से जाना जाता है। विष्णुजी के कुछ विशेष 108 नाम निम्न हैं:

विष्णुजी के 108 नाम 

1. नारायण : ईश्वर, परमात्मा
2. विष्णु : हर जगह विराजमान रहने वाले
3. वषट्कार: यज्ञ से प्रसन्न होने वाले
4. भूतभव्यभवत्प्रभु: भूत, वर्तमान और भविष्य के स्वामी
5. भूतकृत : सभी प्राणियों के रचयिता
6. भूतभृत : सभी प्राणियों का पोषण करने वाले
7. भाव : सम्पूर्ण अस्तित्व वाले
8. भूतात्मा : ब्रह्मांड के सभी प्राणियों की आत्मा में वास करने वाले
9. भूतभावन : ब्रह्मांड के सभी प्राणियों का पोषण करने वाले
10. पूतात्मा : शुद्ध छवि वाले प्रभु
11. परमात्मा : श्रेष्ठ आत्मा
12. मुक्तानां परमागति: मोक्ष प्रदान करने वाले
13. अव्यय: : हमेशा एक रहने वाले
14. पुरुष: : हर जन में वास करने वाले
15. साक्षी : ब्रह्मांड की सभी घटनाओं के साक्षी
16. क्षेत्रज्ञ: : क्षेत्र के ज्ञाता
17. गरुड़ध्वज: गरुड़ पर सवार होने वाले
18. योग: : श्रेष्ठ योगी
19. योगाविदां नेता : सभी योगियों का स्वामी
20. प्रधानपुरुषेश्वर : प्रकृति और प्राणियों के भगवान
21. नारसिंहवपुष: : नरसिंह रूप धरण करने वाले
22. श्रीमान् : देवी लक्ष्मी के साथ रहने वाले
23. केशव : सुंदर बाल वाले
24. पुरुषोत्तम : श्रेष्ठ पुरुष
25. सर्व : संपूर्ण या जिसमें सब चीजें समाहित हों
26. शर्व : बाढ़ में सब कुछ नाश करने वाले
27. शिव : सदैव शुद्ध रहने वाले
28. स्थाणु : स्थिर रहने वाले
29. भूतादि : सभी को जीवन देने वाले
30. निधिरव्यय : अमूल्य धन के समान
31. सम्भव : सभी घटनाओं में स्वामी
32. भावन : भक्तों को सब कुछ देने वाले
33. भर्ता : सम्पूर्ण ब्रह्मांड के संचालक
34. प्रभव : सभी चीजों में उपस्थित होने वाले
35. प्रभु : सर्वशक्तिमान प्रभु
36. ईश्वर : पूरे ब्रह्मांड पर अधिपति
37. स्वयम्भू : स्वयं प्रकट होने वाले
38. शम्भु : खुशियां देने वाले
39. आदित्य : देवी अदिति के पुत्र
40. पुष्कराक्ष : कमल जैसे नयन वाले
41. महास्वण : वज्र की तरह स्वर वाले
42. अनादिनिधन : जिनका न आदि है एयर न अंत
43. धाता : सभी का समर्थन करने वाले
44. विधाता : सभी कार्यों व परिणामों की रचना करने वाले
45. धातुरुत्तम : ब्रह्मा से भी महान
46. अप्रेमय : नियम व परिभाषाओं से परे
47. हृषीकेशा : सभी इंद्रियों के स्वामी
48. पद्मनाभ : जिनके पेट से ब्रह्मांड की उत्पत्ति हुई
49. अमरप्रभु : अमर रहने वाले
50. विश्वकर्मा : ब्रह्मांड के रचयिता
51. मनु : सभी विचार के दाता
52. त्वष्टा : बड़े को छोटा करने वाले
53. स्थविष्ठ : मुख्य
54. स्थविरो ध्रुव : प्राचीन देवता
55. अग्राह्य : मांसाहार का त्याग करने वाले
56. शाश्वत : हमेशा अवशेष छोड़ने वाले
57. कृष्ण : काले रंग वाले
58. लोहिताक्ष : लाल आँखों वाले
59. प्रतर्दन : बाढ़ के विनाशक
60. प्रभूत : धन और ज्ञान के दाता
61. त्रिककुब्धाम : सभी दिशाओं के भगवान
62. पवित्रां : हृदया पवित्र करने वाले
63. मंगलपरम् : श्रेष्ठ कल्याणकारी
64. ईशान : हर जगह वास करने वाले
65. प्राणद : प्राण देने वाले
66. प्राण : जीवन के स्वामी
67. ज्येष्ठ : सबसे बड़े प्रभु
68. श्रेष्ठ : सबसे महान
69. प्रजापति : सभी के मुख्य
70. हिरण्यगर्भ : विश्व के गर्भ में वास करने वाले
71. भूगर्भ : खुद के भीतर पृथ्वी का वहन करने वाले
72. माधव : देवी लक्ष्मी के पति
73. मधुसूदन : रक्षक मधु के विनाशक
74. ईश्वर : सबको नियंत्रित करने वाले
75. विक्रमी : सबसे साहसी भगवान
76. धन्वी : श्रेष्ठ धनुष- धारी
77. मेधावी : सर्वज्ञाता
78. विक्रम : ब्रह्मांड को मापने वाले
79. क्रम : हर जगह वास करने वाले
80. अनुत्तम : श्रेष्ठ ईश्वर
81. दुराधर्ष : सफलतापूर्वक हमला न करने वाले
82. कृतज्ञ : अच्छाई- बुराई का ज्ञान देने वाले
83. कृति : कर्मों का फल देने वाले
84. आत्मवान : सभी मनुष्य में वास करने वाले
85. सुरेश : देवों के देव
86. शरणम : शरण देने वाले
87. शर्म :
88. विश्वरेता : ब्रह्मांड के रचयिता
89. प्रजाभव : भक्तों के अस्तित्व के लिए अवतार लेने वाले
90. अह्र : दिन की तरह चमकने वाले
91. सम्वत्सर : अवतार लेने वाले
92. व्याल : नाग द्वारा कभी न पकड़े जाने वाले
93. प्रत्यय : ज्ञान का अवतार कहे जाने वाले
94. सर्वदर्शन : सब कुछ देखने वाले
95. अज : जिनका जन्म नहीं हुआ
96. सर्वेश्वर : सम्पूर्ण ब्रह्मांड के स्वामी
97. सिद्ध : सब कुछ करने वाले
98. सिद्धि : कार्यों के प्रभाव देने वाले
99. सर्वादि : सभी क्रियाओं के प्राथमिक कारण
100. अच्युत : कभी न चूकने वाले
101. वृषाकपि: धर्म और वराह का अवतार लेने वाले
102. अमेयात्मा: जिनका कोई आकार नहीं है।
103. सर्वयोगविनि:  सभी योगियों के स्वामी
104. वसु : सभी प्राणियों में रहने वाले
105. वसुमना: सौम्य हृदय वाले
106. सत्य : सत्य का समर्थन करने वाले
107. समात्मा: सभी के लिए एक जैसे
108. सममित: सभी प्राणियों में असीमित रहने वाले

Friday, December 15, 2017

14 वर्ष के वनवास में श्रीराम प्रमुख रूप से 17 जगह रुके,

प्रभु श्रीराम को 14 वर्ष का वनवास हुआ। इस वनवास काल में श्रीराम ने कई ऋषि-मुनियों से शिक्षा और विद्या ग्रहण की, तपस्या की और भारत के आदिवासी, वनवासी और तमाम तरह के भारतीय समाज को संगठित कर उन्हें धर्म के मार्ग पर चलाया। संपूर्ण भारत को उन्होंने एक ही विचारधारा के सूत्र में बांधा, लेकिन इस दौरान उनके साथ कुछ ऐसा भी घटा जिसने उनके जीवन को बदल कर रख दिया।


रामायण में उल्लेखित और अनेक अनुसंधानकर्ताओं के अनुसार जब भगवान राम को वनवास हुआ तब उन्होंने अपनी यात्रा अयोध्या से प्रारंभ करते हुए रामेश्वरम और उसके बाद श्रीलंका में समाप्त की। इस दौरान उनके साथ जहां भी जो घटा उनमें से 200 से अधिक घटना स्थलों की पहचान की गई है।

1.तमसा नदी : अयोध्या से 20 किमी दूर है तमसा नदी। यहां पर उन्होंने नाव से नदी पार की।

2.श्रृंगवेरपुर तीर्थ : प्रयागराज से 20-22 किलोमीटर दूर वे श्रृंगवेरपुर पहुंचे, जो निषादराज गुह का राज्य था। यहीं पर गंगा के तट पर उन्होंने केवट से गंगा पार करने को कहा था। श्रृंगवेरपुर को वर्तमान में सिंगरौर कहा जाता है।

3.कुरई गांव : सिंगरौर में गंगा पार कर श्रीराम कुरई में रुके थे।

4.प्रयाग : कुरई से आगे चलकर श्रीराम अपने भाई लक्ष्मण और पत्नी सहित प्रयाग पहुंचे थे। प्रयाग को वर्तमान में इलाहाबाद कहा जाता है।

5.चित्रकूणट : प्रभु श्रीराम ने प्रयाग संगम के समीप यमुना नदी को पार किया और फिर पहुंच गए चित्रकूट। चित्रकूट वह स्थान है, जहां राम को मनाने के लिए भरत अपनी सेना के साथ पहुंचते हैं। तब जब दशरथ का देहांत हो जाता है। भारत यहां से राम की चरण पादुका ले जाकर उनकी चरण पादुका रखकर राज्य करते हैं।

6.सतना : चित्रकूट के पास ही सतना (मध्यप्रदेश) स्थित अत्रि ऋषि का आश्रम था। हालांकि अनुसूइया पति महर्षि अत्रि चित्रकूट के तपोवन में रहा करते थे, लेकिन सतना में 'रामवन' नामक स्थान पर भी श्रीराम रुके थे, जहां ऋषि अत्रि का एक ओर आश्रम था।

7.दंडकारण्य: चित्रकूट से निकलकर श्रीराम घने वन में पहुंच गए। असल में यहीं था उनका वनवास। इस वन को उस काल में दंडकारण्य कहा जाता था। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के कुछ क्षेत्रों को मिलाकर दंडकाराण्य था। दंडकारण्य में छत्तीसगढ़, ओडिशा एवं आंध्रप्रदेश राज्यों के अधिकतर हिस्से शामिल हैं। दरअसल, उड़ीसा की महानदी के इस पास से गोदावरी तक दंडकारण्य का क्षेत्र फैला हुआ था। इसी दंडकारण्य का ही हिस्सा है आंध्रप्रदेश का एक शहर भद्राचलम। गोदावरी नदी के तट पर बसा यह शहर सीता-रामचंद्र मंदिर के लिए प्रसिद्ध है। यह मंदिर भद्रगिरि पर्वत पर है। कहा जाता है कि श्रीराम ने अपने वनवास के दौरान कुछ दिन इस भद्रगिरि पर्वत पर ही बिताए थे। स्थानीय मान्यता के मुताबिक दंडकारण्य के आकाश में ही रावण और जटायु का युद्ध हुआ था और जटायु के कुछ अंग दंडकारण्य में आ गिरे थे। ऐसा माना जाता है कि दुनियाभर में सिर्फ यहीं पर जटायु का एकमात्र मंदिर है।

8.पंचवटी नासिक : दण्डकारण्य में मुनियों के आश्रमों में रहने के बाद श्रीराम अगस्त्य मुनि के आश्रम गए। यह आश्रम नासिक के पंचवटी क्षे‍त्र में है जो गोदावरी नदी के किनारे बसा है। यहीं पर लक्ष्मण ने शूर्पणखा की नाक काटी थी। राम-लक्ष्मण ने खर व दूषण के साथ युद्ध किया था। गिद्धराज जटायु से श्रीराम की मैत्री भी यहीं हुई थी। वाल्मीकि रामायण, अरण्यकांड में पंचवटी का मनोहर वर्णन मिलता है।

9.सर्वतीर्थ : नासिक क्षेत्र में शूर्पणखा, मारीच और खर व दूषण के वध के बाद ही रावण ने सीता का हरण किया और जटायु का भी वध किया था जिसकी स्मृति नासिक से 56 किमी दूर ताकेड गांव में 'सर्वतीर्थ' नामक स्थान पर आज भी संरक्षित है। जटायु की मृत्यु सर्वतीर्थ नाम के स्थान पर हुई, जो नासिक जिले के इगतपुरी तहसील के ताकेड गांव में मौजूद है। इस स्थान को सर्वतीर्थ इसलिए कहा गया, क्योंकि यहीं पर मरणासन्न जटायु ने सीता माता के बारे में बताया। रामजी ने यहां जटायु का अंतिम संस्कार करके पिता और जटायु का श्राद्ध-तर्पण किया था। इसी तीर्थ पर लक्ष्मण रेखा थी।

10.पर्णशाला: पर्णशाला आंध्रप्रदेश में खम्माम जिले के भद्राचलम में स्थित है। रामालय से लगभग 1 घंटे की दूरी पर स्थित पर्णशाला को 'पनशाला' या 'पनसाला' भी कहते हैं। पर्णशाला गोदावरी नदी के तट पर स्थित है। मान्यता है कि यही वह स्थान है, जहां से सीताजी का हरण हुआ था। हालांकि कुछ मानते हैं कि इस स्थान पर रावण ने अपना विमान उतारा था। इस स्थल से ही रावण ने सीता को पुष्पक विमान में बिठाया था यानी सीताजी ने धरती यहां छोड़ी थी। इसी से वास्तविक हरण का स्थल यह माना जाता है। यहां पर राम-सीता का प्राचीन मंदिर है।

11.तुंगभद्रा : सर्वतीर्थ और पर्णशाला के बाद श्रीराम-लक्ष्मण सीता की खोज में तुंगभद्रा तथा कावेरी नदियों के क्षेत्र में पहुंच गए। तुंगभद्रा एवं कावेरी नदी क्षेत्रों के अनेक स्थलों पर वे सीता की खोज में गए।

12.शबरी का आश्रम : तुंगभद्रा और कावेरी नदी को पार करते हुए राम और लक्ष्‍मण चले सीता की खोज में। जटायु और कबंध से मिलने के पश्‍चात वे ऋष्यमूक पर्वत पहुंचे। रास्ते में वे पम्पा नदी के पास शबरी आश्रम भी गए, जो आजकल केरल में स्थित है। शबरी जाति से भीलनी थीं और उनका नाम था श्रमणा। 'पम्पा' तुंगभद्रा नदी का पुराना नाम है। इसी नदी के किनारे पर हम्पी बसा हुआ है। पौराणिक ग्रंथ 'रामायण' में हम्पी का उल्लेख वानर राज्य किष्किंधा की राजधानी के तौर पर किया गया है। केरल का प्रसिद्ध 'सबरिमलय मंदिर' तीर्थ इसी नदी के तट पर स्थित है।

13.ऋष्यमूक पर्वत : मलय पर्वत और चंदन वनों को पार करते हुए वे ऋष्यमूक पर्वत की ओर बढ़े। यहां उन्होंने हनुमान और सुग्रीव से भेंट की, सीता के आभूषणों को देखा और श्रीराम ने बाली का वध किया। ऋष्यमूक पर्वत वाल्मीकि रामायण में वर्णित वानरों की राजधानी किष्किंधा के निकट स्थित था। ऋष्यमूक पर्वत तथा किष्किंधा नगर कर्नाटक के हम्पी, जिला बेल्लारी में स्थित है। पास की पहाड़ी को 'मतंग पर्वत' माना जाता है। इसी पर्वत पर मतंग ऋषि का आश्रम था जो हनुमानजी के गुरु थे।

14.कोडीकरई : हनुमान और सुग्रीव से मिलने के बाद श्रीराम ने वानर सेना का गठन किया और लंका की ओर चल पड़े। तमिलनाडु की एक लंबी तटरेखा है, जो लगभग 1,000 किमी तक विस्‍तारित है। कोडीकरई समुद्र तट वेलांकनी के दक्षिण में स्थित है, जो पूर्व में बंगाल की खाड़ी और दक्षिण में पाल्‍क स्‍ट्रेट से घिरा हुआ है। यहां श्रीराम की सेना ने पड़ाव डाला और श्रीराम ने अपनी सेना को कोडीकरई में एकत्रित कर विचार विमर्ष किया। लेकिन राम की सेना ने उस स्थान के सर्वेक्षण के बाद जाना कि यहां से समुद्र को पार नहीं किया जा सकता और यह स्थान पुल बनाने के लिए उचित भी नहीं है, तब श्रीराम की सेना ने रामेश्वरम की ओर कूच किया।

15.रामेश्‍वरम : रामेश्‍वरम समुद्र तट एक शांत समुद्र तट है और यहां का छिछला पानी तैरने और सन बेदिंग के लिए आदर्श है। रामेश्‍वरम प्रसिद्ध हिन्दू तीर्थ केंद्र है। महाकाव्‍य रामायण के अनुसार भगवान श्रीराम ने लंका पर चढ़ाई करने के पहले यहां भगवान शिव की पूजा की थी। रामेश्वरम का शिवलिंग श्रीराम द्वारा स्थापित शिवलिंग है।

16.धनुषकोडी : वाल्मीकि के अनुसार तीन दिन की खोजबीन के बाद श्रीराम ने रामेश्वरम के आगे समुद्र में वह स्थान ढूंढ़ निकाला, जहां से आसानी से श्रीलंका पहुंचा जा सकता हो। उन्होंने नल और नील की मदद से उक्त स्थान से लंका तक का पुनर्निर्माण करने का फैसला लिया। धनुषकोडी भारत के तमिलनाडु राज्‍य के पूर्वी तट पर रामेश्वरम द्वीप के दक्षिणी किनारे पर स्थित एक गांव है। धनुषकोडी पंबन के दक्षिण-पूर्व में स्थित है। धनुषकोडी श्रीलंका में तलैमन्‍नार से करीब 18 मील पश्‍चिम में है।
इसका नाम धनुषकोडी इसलिए है कि यहां से श्रीलंका तक वानर सेना के माध्यम से नल और नील ने जो पुल (रामसेतु) बनाया था उसका आकार मार्ग धनुष के समान ही है। इन पूरे इलाकों को मन्नार समुद्री क्षेत्र के अंतर्गत माना जाता है। धनुषकोडी ही भारत और श्रीलंका के बीच एकमात्र स्‍थलीय सीमा है, जहां समुद्र नदी की गहराई जितना है जिसमें कहीं-कहीं भूमि नजर आती है।

17.'नुवारा एलिया' पर्वत श्रृंखला : वाल्मीकिय-रामायण अनुसार श्रीलंका के मध्य में रावण का महल था। 'नुवारा एलिया' पहाड़ियों से लगभग 90 किलोमीटर दूर बांद्रवेला की तरफ मध्य लंका की ऊंची पहाड़ियों के बीचोबीच सुरंगों तथा गुफाओं के भंवरजाल मिलते हैं। यहां ऐसे कई पुरातात्विक अवशेष मिलते हैं जिनकी कार्बन डेटिंग से इनका काल निकाला गया है।

Friday, August 11, 2017

कालका मंदिर के स्थल पर प्रकट हुई थीं मां भगवती 'महाकाली'



अरावली पर्वत श्रृंखला के सूर्यकूट पर्वत पर विराजमान कालकाजी मंदिर के नाम से विख्यात 'कालिका मंदिर' देश के प्राचीनतम सिद्धपीठों में से एक है। जहां नवरात्र में हजारों लोग माता का दर्शन करने पहुंचते हैं।

इस पीठ का अस्तित्व अनादि काल से है। माना जाता है कि हर काल में इसका स्वरूप बदला। मान्यता है कि इसी जगह आद्यशक्ति माता भगवती 'महाकाली' के रूप में प्रकट हुई और असुरों का संहार किया। तब से यह मनोकामना सिद्धपीठ के रूप में विख्यात है। मौजूदा मंदिर बाबा बालक नाथ ने स्थापित किया। उनके कहने पर मुगल सम्राज्य के कल्पित सरदार अकबर शाह ने इसका जीर्णोद्धार कराया।

मंदिर के महंत सुरेंद्रनाथ अवधूत ने बताया कि असुरों द्वारा सताए जाने पर देवताओं ने इसी जगह शिवा (शक्ति) की अराधना की। देवताओं के वरदान मांगने पर मां पार्वती ने कौशिकी देवी को प्रकट किया। जिन्होंने अनेक असुरों का संहार किया लेकिन रक्तबीज को नहीं मार सकीं। तब पार्वती ने अपनी भृकुटी से महाकाली को प्रकट किया। जिन्होंने रक्तबीज का संहार किया। महाकाली का रूप देखकर सभी भयभीत हो गए। देवताओं ने काली की स्तुति की तो मां भगवती ने कहा कि जो भी इस स्थान पर श्रृद्धाभाव से पूजा करेगा, उसकी मनोकामना पूर्ण होगी।

माना जाता है कि महाभारत काल में युद्ध से पहले भगवान श्रीकृष्ण ने पांडवों के साथ यहां भगवती की अराधना की। बाद में बाबा बालकनाथ ने इस पर्वत पर तपस्या की। तब माता भगवती से उनका साक्षात्कार हुआ।

मंदिर की विशेषता

मुख्य मंदिर में 12 द्वार हैं, जो 12 महीनों का संकेत देते हैं। हर द्वार के पास माता के अलग-अलग रूपों का चित्रण किया गया है। मंदिर के परिक्रमा में 36 मातृकाओं (हिन्दी वर्णमाला के अक्षर) के द्योतक हैं। माना जाता है कि ग्रहण में सभी ग्रह इनके अधीन होते हैं। इसलिए दुनिया भर के मंदिर ग्रहण के वक्त बंद होते हैं, जबकि कालका मंदिर खुला होता है।

नवरात्र मेले में घूमती है माता

आम दिनों में इस मंदिर में वेदोक्त, पुराणोक्त व तंत्रोक्त तीनों विधियों से पूजा होती है। नवरात्र में यहां मेला लगता है। रोजाना हजारों लोग माता के दर्शन करने पहुंचते हैं। इस मंदिर में अखंड दीप प्रज्जवलित है। पहली नवरात्र के दिन लोग मंदिर से माता की जोत अपने घर ले जाते हैं। नवरात्र में रात 2:30 बजे सुबह की व शाम की आरती सात बजे होती है। मान्यता है कि अष्टमी व नवमी को माता मेला में घूमती हैं। इसलिए अष्टमी के दिन सुबह की आरती के बाद कपाट खोल दिया जाता है। दो दिन आरती नहीं होती। दसवीं को आरती होती है।

Wednesday, May 10, 2017

ज्ञान की चाँदनी फैलाती है बुद्ध पूर्णिमा !!

|| ज्ञान की चाँदनी फैलाती है बुद्ध पूर्णिमा ||


भिक्षाम् देहि' की पुकार सुनकर जैसे ही यशोधरा द्वार पर आईं , तो देखती हैं कि सामने बुद्ध खड़े हैं-कपिलवस्तु के राजकुमार सिद्धार्थ और वह भी हाथ में भिक्षा का पात्र लिए हुए।उस समय पत्नी यशोधरा पति सिद्धार्थ से बुद्ध बने इस भिक्षुक से एक बहुत ही प्रखर एवं शाश्वत महत्व का प्रश्न पूछती हैं।वे पूछती हैं- 'आर्य जो ज्ञान आपको वन में जाने से प्राप्त हुआ, क्या वही ज्ञान यहां प्राप्त नहीं हो सकता था ?'बुद्ध ने तत्काल उत्तर दिया, 'हो सकता था।' यशोधरा के लिए यह उत्तर चौंकाने के साथ ही अत्यतं व्यतिथ करने वाला भी था। ' तो फिर यहां से क्यों गए स्वामी ?' यह यशोधरा का अगला प्रश्न था।इसके उत्तर में बुद्ध ने जो कहा , वह बहुत ही महत्वपूर्ण है।बुद्ध ने कहा , 'वह यहां भी प्राप्त हो सकता था , इस तथ्य का ज्ञान मुझे वहीं जाकर प्राप्त हो सका।' 

गौतम बुद्ध के जीवन का अत्यतं ही भावप्रवण यह प्रसंग हमारी चेतना और आचरण का हिस्सा होना चाहिए ।दुख ही अशांति का कारण है।यह जानने के लिए वे भटके थे कि इन दुखों से छुटकारा कैसे पाया जा सके।जैसे ही उन्होंने जाना , वे सिद्धार्थ से बुद्ध हो गए।
जिस प्रकार हर तार में संगीत निहित होता है,हर पत्थर में प्रतिमा मौजूद रहती है।जरूरत ऐसे हाथों की होती है जो छिपे इस स्वरूप साकार कर सके। 
बात सीधी सी है कि कर्म में ही शांति है और उसे उदात्त चेतना के साथ करना ही आध्यात्मिक जीवन जीने का उपक्रम है।यदि आपको काम में रस आ रहा है , आनंद मिल रहा है, तो निश्चित रूप से वहां शांति भी मिलेगी।
गौतम बुद्ध के संदेश "अप्प दीपो भव।" अर्थात ' हम सभी अपना दीपक स्वयं बनें ' को अपने जीवन में अमल करते हुए जीवन को सार्थक करें।
बुद्ध पूर्णिमा ज्ञान की चांदनी फैलाकर मानवता में शांति और समृद्धि का संचार कर रही है।जरूरत है हम खुले मन से बांहें फैला कर उसे अंगीकार करें।

Wednesday, August 5, 2015

Goddess Marikamba



Goddess Marikamba temple is one of the famous temple in sirsi Karnataka

Note

To know more about Guru Maa’s teachings you may follow her on her account on Twitter and Facebook or log on to www.radhemaa.com. These social pages are handled by her devoted sevadars. To experience her divine grace, Bhakti Sandhyas and Shri Radhe Guru Maa Ji’s darshans are conducted every 15 days at Shri Radhe Maa Bhavan in Borivali, Mumbai. The darshans are free and open to everyone.
One may also volunteer to Mamtamai Shri Radhe Guru Maa’s ongoing social initiatives that include book donation drives, blood donation drives, heart checkup campaigns and financial support for various surgical procedures. Contact Shri Radhe Maa’s sevadar on +91 98200 82849 or email on admin@radhemaa.com to participate in these charitable activities.

(Photo Courtesy – google.com)

To get latest updates about ‘Shri Radhe Guru Maa’ visit -

www.radhemaa.com


Friday, July 24, 2015

Goddess Durga Mantra


ॐ जटा जूट समायुक्तमर्धेंन्दु कृत लक्षणाम |
लोचनत्रय संयुक्तां पद्मेन्दुसद्यशाननाम ||

Its Benefits :-This mantra is done before chanting other Durga Mantras. It helps you in achieving better concentration in your work and in anything you do. This mantra will help you a lot.


Note

To know more about Guru Maa’s teachings you may follow her on her account on Twitter and Facebook or log on to www.radhemaa.com. These social pages are handled by her devoted sevadars. To experience her divine grace, Bhakti Sandhyas and Shri Radhe Guru Maa Ji’s darshans are conducted every 15 days at Shri Radhe Maa Bhavan in Borivali, Mumbai. The darshans are free and open to everyone.
One may also volunteer to Mamtamai Shri Radhe Guru Maa’s ongoing social initiatives that include book donation drives, blood donation drives, heart checkup campaigns and financial support for various surgical procedures. Contact Shri Radhe Maa’s sevadar on +91 98200 82849 or email on admin@radhemaa.com to participate in these charitable activities.

(Photo Courtesy – google.com)

To get latest updates about ‘Shri Radhe Guru Maa’ visit -

www.radhemaa.com

Thursday, July 16, 2015

Lord Rama


Lord Rama is one of the most commonly adored gods of Hindus and is known as an ideal man and hero of the epic Ramayana.

Note:

To know more about Guru Maa’s teachings you may follow her on her account on Twitter and Facebook or log on to www.radhemaa.com. These social pages are handled by her devoted sevadars. To experience her divine grace, Bhakti Sandhyas and Shri Radhe Guru Maa Ji’s darshans are conducted every 15 days at Shri Radhe Maa Bhavan in Borivali, Mumbai. The darshans are free and open to everyone.
One may also volunteer to Mamtamai Shri Radhe Guru Maa’s ongoing social initiatives that include book donation drives, blood donation drives, heart checkup campaigns and financial support for various surgical procedures. Contact Shri Radhe Maa’s sevadar on +91 98200 82849 or email on admin@radhemaa.com to participate in these charitable activities.

(Photo Courtesy – google.com)

To get latest updates about ‘Shri Radhe Guru Maa’ visit -


www.radhemaa.com

Friday, July 10, 2015

Santoshi Mata - The Goddess Of Bravery


Maa Santoshi is an emblem of love, contentment, forgiveness, happiness and hope. It is so believed that fasting and praying for her for 16 consecutive Fridays brings peace and prosperity in ones family

Note:
To know more about Guru Maa’s teachings you may follow her on her account on Twitter and Facebook or log on to www.radhemaa.com. These social pages are handled by her devoted sevadars. To experience her divine grace, Bhakti Sandhyas and Shri Radhe Guru Maa Ji’s darshans are conducted every 15 days at Shri Radhe Maa Bhavan in Borivali, Mumbai. The darshans are free and open to everyone.
One may also volunteer to Mamtamai Shri Radhe Guru Maa’s ongoing social initiatives that include book donation drives, blood donation drives, heart checkup campaigns and financial support for various surgical procedures. Contact Shri Radhe Maa’s sevadar on +91 98200 82849 or email on admin@radhemaa.com to participate in these charitable activities.

(Photo Courtesy – google.com)

To get latest updates about ‘Shri Radhe Guru Maa’ visit -
www.radhemaa.com

Thursday, July 9, 2015

Lord Harihara



Lord Harihara is the name of a combined deity form of both Vishnu (Hari) and Shiva (Hara) from the Hindu tradition. Also known as Shankaranarayana 
Harihara is thus worshipped by both Vaishnavites and Shaivities as a form of the Supreme God.

Note:
To know more about Guru Maa’s teachings you may follow her on her account on Twitter and Facebook or log on to www.radhemaa.com. These social pages are handled by her devoted sevadars. To experience her divine grace, Bhakti Sandhyas and Shri Radhe Guru Maa Ji’s darshans are conducted every 15 days at Shri Radhe Maa Bhavan in Borivali, Mumbai. The darshans are free and open to everyone.
One may also volunteer to Mamtamai Shri Radhe Guru Maa’s ongoing social initiatives that include book donation drives, blood donation drives, heart checkup campaigns and financial support for various surgical procedures. Contact Shri Radhe Maa’s sevadar on +91 98200 82849 or email on admin@radhemaa.com to participate in these charitable activities.
(Photo Courtesy – google.com)
To get latest updates about ‘Shri Radhe Guru Maa’ visit -
www.radhemaa.com